नवी मुंबई भरेगा उड़ान , विकास के पंखों पर: "आकांक्षा की उड़ान" कान्क्लेव में चर्चा

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  के निर्माण से होने वाले अवसरों पर चर्चा करने के लिए आयोजित "आकांक्षा की उड़ान" कान्क्लेव के बारे में पढ़ें। जानें कैसे यह एयरपोर्ट मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र में निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Jan 17, 2024 - 15:36
Jan 17, 2024 - 15:45
 0  59
नवी मुंबई भरेगा उड़ान , विकास के पंखों पर: "आकांक्षा की उड़ान" कान्क्लेव में चर्चा

वाशी - नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से होने वाले विकास एवं अवसरों पर चर्चा करने के लिए 16 जनवरी को वाशी में "आकांक्षा की उड़ान" कान्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नवी मुंबई सिटीजन फाउंडेशन ने किया था।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपने संबोधन में व्यक्त किया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट वैश्विक स्तर पर होगा और इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नीतियों और कार्यक्रमों को भारत के विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने समारोह की शीर्षक "आकांक्षा की उड़ान" के पीछे छिपे मानसिकता को भी अभिव्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के बदलते स्वरूप को नए युग के अंदाज में विश्व सामंजस्य के साथ रख रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के "ग्लोबल फॉर वोकल" के पीछे छिपे उद्देश्य को भी रेखांकित किया।

स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर ने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थानीय और भूमिपुत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र को एक वैश्विक व्यापार और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री, मंगलप्रभात लोढा उपस्थित रहे और उन्होंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होने वाले रोजगार के अवसरों में वृद्धि पर प्रकाश डाला।

इसमें स्थानीय विधायक, सी.डी.बी. बेलापुर, श्रीमती मंदा म्हात्रे ने भी कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में ऐरोली विधानसभा के विधायक, श्री गणेश नाइक जी भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में भाजपा के नवी मुंबई जिला अध्यक्ष संदीप नायक और अन्य कार्यकर्ताओं का सहभाग देखने को मिला।

कार्यक्रम के संयोजक सतीश निकम ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को NMIA के महत्व और इससे होने वाले अवसरों के बारे में जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में नवी मुंबई की कई सामाजिक सेवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि NMIA से होने वाले विकास एवं अवसरों से क्षेत्र में निम्नलिखित लाभ होंगे:

  • पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • व्यापार और निवेश में वृद्धि होगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।
  • औद्योगिक विकास होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0